कन्नौज- सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए गरीबों व जरूरतमंदों के लिए खजाना खोल दिया है। 70,263 लाभार्थियों को अतिरिक्त पेंशन मिलेगी। सरकार ने वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकों को दो किस्तों में एक हजार रुपये अतिरिक्त पेंशन देने का निर्णय लिया है।
जिले में वृद्धावस्था के 57,852 व दिव्यांग के 12,411 पेंशनधारक हैं। सरकार के इस निर्णय से 70,263 लाभार्थियों को अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2,58,056 किसान पंजीकृत हैं। पहले चरण में 1,76,125 किसानों के खाते में अप्रैल में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे।
उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत कई लाभार्थियों के खाते सही होने हैं। इनके खाते में बाद में धनराशि भेजी जाएगी। जिले में जन धन योजना के कुल 30,426 के खाताधारक हैं। इनके खाते में तीन माह तक 500 रुपये भेजे जाएंगे।