आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अचानक पहुंची गाय को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई। लखनऊ से ग्वालियर के लिए जा रही स्विफ्ट डिजायर कार उसराहार थाना क्षेत्र के नगला चिंता के पास हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार कौशलेंद्र मिश्रा निवासी महाराजपुर ग्वालियर, अमिताभ द्विवेदी, विजयलक्ष्मी एंव सोमवती मिश्रा सहित लखनऊ से वापस अपने घर ग्वालियर के लिए लौट रहे थे। अचानक एक्सप्रेस वे पर गाय आ जाने से वह गाय को बचाने के चक्कर में अपनी गाड़ी का संतुलन खो बैठे। कार डिवाइडर से टकराते हुए किनारे पर जाकर घुस गई।
कार सवार सोमवती मिश्रा घायल हो गईं। घटना की सूचना पाकर साइट सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह, सुरक्षा गार्ड महावीर सिंह, रामगोपाल, रंगलाल, आदराम, अखिलेश के साथ मौके पर पहुंचे और कार से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का आवागमन दुरुस्त कराया।