इटावा। कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस के सी-2 कोच में सफर के दौरान चक्कर आने पर यात्री को दवा दी गई। ट्रेन सुबह 7:46 बजे आई और 7:50 बजे रवाना हुई। यात्री का नाम राजेंदं कुमार (59) है। वह कानपुर से नई दिल्ली शादी समारोह में जा रहे थे। डाक्टर वीपी पाठक ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। परीक्षण के बाद दवा देकर यात्रा करने की सलाह दी। संवाद