फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत एक गंभीर

Sat, 09 Mar 2019 11:29 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार इटावा जिले में बनारस जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। घटना में चालक सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि श्वेता सिन्हा पुत्री अरुण सिन्हा निवासी शिवपुर बनारस गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतकों में रेखा सिन्हा (58), अरुण सिन्हा (60), अमित सिन्हा (25) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी शीतल नगर कालोनी थाना शिवपुर वाराणसी के रहने वाले हैं। इनके साथ चालक रवीन्द्र विश्वकर्मा पुत्र जियतराम निवास वेलवरिया मुरदाह वाराणसी की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें