फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा : ट्रक का फ्यूल टैंक फटने व एचटी लाइन का तार टूटने से लगी थी भीषण आग

Sat, 11 Jan 2020 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में ट्रक और बस में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस की टक्कर से ट्रक का फ्यूल टैंक फटने और फिर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भीषण आग लग गई। ट्रक में प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान लदा होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में ट्रक के बाद बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में यह तथ्य निकलकर सामने आए हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रक या बस में यदि कोई विस्फोटक सामान होता तो वाहनों के चीथड़े उड़ जाते।

 एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रक में बस की साइड लड़ी थी। इसके बाद ट्रक तिरछा हुआ और फिर बस उसके फ्यूल टैंक से टकरा गई। फ्यूल टैंक फट जाने से आयल बाहर गिरने लगा। इसी दौरान एचटी लाइन का एक तार टूटकर गिर गया। 
विज्ञापन


इसकी चिंगारी ने आग भड़काने का काम किया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने ट्रक में लदे प्लास्टिक के पाइप को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही बस के एक हिस्से में भी आग लग गई। 

बस के पेंट, टायर और उसके फ्यूल टैंक के कारण आग तेजी से फैली। आग के बाद टायर फटने से तेज आवाज हुई। संभावना है कि बस का एसी सिलिंडर फटने से भी धमाका हुआ।
विज्ञापन


कुछ यूं रहा घटनाक्रम...
सायं 7:00- गुरसहायगंज से 25 सवारियां लेकर स्लीपर बस रवाना हुई। साथ में तीन स्टाफ के लोग थे।
7:40- बस छिबरामऊ पहुंची।
8:00- 17 सवारियां और लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई।
8:30- घिलोई गांव के सामने ट्रक से टकराई।
8:35- धमाके के बाद बस में लगी आग और ग्रामीण इकट्ठे होने शुरू हुए।
8:40- ग्रामीणों ने शुरू किया बस के अंदर फंसे यात्रियों का बचाव।
8:40- डायल 112 मौके पर पहुंची।
8:50- कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
9:00- एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे।
9:05- छह एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।
9:05- दमकल मौके पर पहुंची।
9.10- डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे।।
9.50- मैनपुरी जनपद से एंबुलेंस पहुंची।
9.55- डीएम व एसपी सौ शय्या अस्पताल पहुंचे।
10.15-बस में लगी आग पर काबू पाया गया।
10.20-ट्रक में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू हुए।
10.30- ट्रक की आग पर पाया काबू।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें