फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल एआरटीओ ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रात्रिकालीन चेकिंग से लौटते समय खड़े ट्रक में बोलेरो टकरा जाने से घायल हुए एआरटीओ (प्रवर्तन दल) उदयराज की चार दिनों बाद रविवार को मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। प्रवर्तन दल के एक कांस्टेबल की घटना के समय ही मौत हो गई थी। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात एआरटीओ अपने प्रवर्तन दल और पुलिस के साथ नरैनी क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के बाद लौट रहे थे। गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा के पास सड़क किनारे सीमेंट से भरे खड़े ट्रक के पीछे उनकी तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। बोलेरो सवार परिवहन विभाग के हेड कांस्टेबल लल्लूराम यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई थी। एआरटीओ उदयराज और होमगार्ड रामानंद शुक्ला घायल हो गए थे। एआरटीओ को ज्यादा चोटें आई थीं। उन्हें यहां से कानपुर ले जाया गया। वहां से दूसरे दिन परिजन गुड़गांव स्थित मेदांता हास्पिटल ले गए। वहां इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। तड़के करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। उदयराज मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे। हालांकि उनका परिवार आगरा में शिफ्ट हो गया है। मृत्यु की खबर सुनकर बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनके आवास पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार पैतृक गांव अलीगढ़ के टमोटिया गांव में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें