इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेवली के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार असुंतलित होकर खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में मां की मौत हो गई। पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
ग्राम पेवली निवासी तकदीर सिंह अपने पिता लालाराम (70) वर्ष व माता राम जानकी (65) एक ही बाइक से दिबियापुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव से निकलकर थोड़ी ही दूरी पर सामने से वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अन्य वाहन से रगड़ गई। असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। इससे तकदीर सिंह के माता-पिता सड़क पर जा गिरे। तकदीर सिंह दायीं तरफ कच्चे में बाइक सहित गिरा। उसकी बांह टूट गई।
वह हेलमेट नहीं लगाए था। मां राम जानकी के सिर में चोट आने से सीएचसी महेवा में मौत हो गई। पिता लालाराम का सिर फट गया एवं पैर टूट गया। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।