यूपी के उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान- मलिहाबाद मार्ग पर मंगलवार सुबह पांच बजे धौरा गांव के पास सड़क पर टहल रहे मानसिक बीमार युवक को बचाने की कोशिश में बस उसे चपेट में लेकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बस सवार 35 यात्रियों में 10 को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बस के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सीएचसी में संजय कुमार नाम के यात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं बस से टकराकर घायल हुए मानसिक बीमार को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया है।