फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घालय हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। माखी थानाक्षेत्र के गांव नयाखेड़ा निवासी रामबहादुर (24) आईटीआई छात्र था। वह पत्नी रोली (20) के साथ बाइक से अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बदलीखेड़ा साले के तिलक समारोह में जा रहा था।
विज्ञापन


दही थानाक्षेत्र में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे सरिया फैक्टरी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से रामबहादुर की बाइक भिड़ गई। जोरदार भिड़ंत में हेलमेट लगाने के बाद भी गर्दन में गहरी चोट आने से रामबहादुर और दूसरी बाइक में पीछे बैठे उम्मीदों के शहर मोहल्ला निवासी चांदबाबू (23) की घटनास्थल पर मौत हो गई।

रामबहादुर की पत्नी रोली और दूसरी बाइक का चालक उम्मीदों के शहर निवासी सुनील (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण उन्नाव-पुरवा मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें