फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Sat, 21 May 2022 07:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में से एक दोस्त की बहन की शुक्रवार को ही गोदभराई हुई थी। हादसे का खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर ग्राम मुस्तफाबाद पेट्रोल पंप के निकट एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले ही एक मृतक की बहन की गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कार्यक्रम निपटाने के बाद वह दोस्त के साथ बाइक से बांगरमऊ गया था, जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी विजय (20) शुक्रवार रात अपने गांव के दोस्त सुखबीर (19) के साथ बाइक से बांगरमऊ से घर लौट रहा था। मुस्तफाबाद के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक विजय अपने बड़े भाई अजय के साथ बेंगलुरु में रहकर गमले बनाने का काम करता था। 15 दिन पहले घर आया था। बड़ा भाई बेंगलुरु में ही है। विजय की मौत से छोटे भाई कन्हैया, छोटू, मां सोमवती, बहन रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को सुखवीर की बहन रेखा की गोद भराई का कार्यक्रम था। मांगलिक कार्यक्रम के बाद सुखवीर की मौत से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें