फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, आप पार्टी के विधायक घायल, लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती

Thu, 03 Mar 2022 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। विधायक की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी घायल हो गए। 
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे दिल्ली के आप पार्टी के चांदनी चौक मॉडल टाउन के विधायक की कार बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में आगे बैठे विधायक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 5 समर्थक मामूली चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल विधायक को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को किनारे कराया है। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गोरखपुर गए थे।

गुरुवार सुबह दिल्ली लौटते समय कार बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलुवा के पास कार अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में कार में आगे की ओर बैठे होने से विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य समर्थक बाल-बाल बच गए। कार्यकर्ता घायल हुए हैं। यूपीडा की एम्बुलेंस से विधायक को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें