अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया। घटना में धनंजय सिंह चौहान पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी व उनके बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। धनंजय की हादसे में मौत की खबर फैलते ही शहर के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
यह घटना सुबह 4 बजे नारामऊ चुंगी जीटी रोड की है। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गुजैनी निवासी अजय चौहान (32) और छोटे भाई धनंजय सिंह चौहान (30) को रौंदते हुए भाग निकला। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।