बच्चों की पैदाइशी दिल की बीमारी के मुफ्त इलाज की दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की दिल की पैदाइशी बीमारी का इलाज कानपुर के मेडिकल कॉलेज के एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में मुफ्त हो रहा है। 15 दिन में दिल के छेद के छह मरीजों का इलाज किया गया है। इसके अलावा दिल की अन्य बीमारियों का इलाज भी किया जा रहा है।
रोगियों को यह सुविधा केंद्र सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी और कार्डियोलॉजी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश्वर पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि यह सुविधा सभी हृदय बालरोगियों को उपलब्ध कराई जा रही है।