फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 09 Sep 2019 08:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा के गुजैनी हाईवे पुल पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रामनरेश सविता (45) को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक वह हेलमेट लगाए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


आवास विकास हंसपुरम निवासी रामनरेश की ऑफिस चौराहे के पास सैलून की दुकान है। परिवार में पत्नी रमा और बेटी बेटू है। रमा ने बताया कि रविवार को रिश्तेदार का निधन होने पर वह बिठूर के टिकरा गांव गए थे। घर लौटते वक्त गुजैनी हाईवे पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरते ही पहिये की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें