फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: निजी बस व ऑटो की भिड़ंत में रिटायर्ड कैप्टन समेत दो की मौत, चार घायल

Thu, 25 Mar 2021 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अकबरपुर में माती की तरफ से आ रहे ऑटो की निजी बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार जगनपुर रूरा के रहने वाले सेना से रिटायर्ड कैप्टन गिरीश कुमार दुबे (55) और मंगलपुर के खम्हैला के किसान जितेंद्र कुमार (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक रिटायर्ड कैप्टन के पिता प्रभू आसरे (82) गंभीर घायल हो गए। वहीं पूर्णिमा आर्या (50), आलमचंद्रपुर अकबरपुर के राहुल पाल (29) व अयोध्यानगर अकबरपुर के रामकिशन उर्फ बबलू (45) को नाजुक हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

इधर घटना के बाद ऑटो व निजी बस छोड़कर दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक रिटायर्ड फौजी की पत्नी व बच्चे बर्रा-2 कानपुर में रहते हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें