फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: पेड़ से टकराया कंटेनर, स्टेयरिंग के बीच फंसकर चालक की दर्दनाक मौत

Thu, 25 Mar 2021 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ जा रहा कंटेनर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद व अतर धनी के बीच एक गूलर के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक हसमुद्दीन (40) निवासी ग्राम भोगपुर खुर्जा जनपद बुलंदशहर केबिन में ही स्टेयरिंग के बीच में फंस गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चालक हसमुद्दीन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें