फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल

Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर देहात में अकबरपुर रूरा रोड पर बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव निवासी जहरुद्दीन (26) अपनी मां शकीला उर्फ नाजरा बेगम (60) व चचेरे भाई की बेटी सिमरन (10) के साथ अकबरपुर कस्बा के मेवाती मोहाल आया था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम तीनों एक बाइक से वापस अकारू गांव वापस जा रहे थे। तभी अकबरपुर के रूरा रोड पर मजनू शाह बाबा मजार के साथ सामने से आ रहे बरौर निवासी अरुण (32) व विकास (25) की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां ईएमओ डा जसवंत रत्नाकर ने जहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शकीला व अरुण को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज नरेंद्र पाल ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने का  इंतजार है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे और मृतक खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें