फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव बोले- विधानसभा चुनाव 2022 में ओवैसी से भी करेंगे गठबंधन

Mon, 14 Dec 2020 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रसपा को सत्ता में लाने के लिए पार्टी सपा के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से भी गठबंधन कर सकती है। हालांकि अभी इस संबंध में दोनों पार्टियों से बात नहीं हुई है।
विज्ञापन


अगर ओवैसी की तरफ से कोई संकेत मिलता है तो वह जरूर इस संबंध में वार्ता करेंगे। शिवपाल सोमवार को महानगर में कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। वह पार्टी की महिला सभा अध्यक्ष हेमलता शुक्ला के बेटे की शादी में शामिल हुए।

इसके बाद स्वरूप नगर में राजीव जैन, डॉ आनंद झा, गोविंद गुप्ता के यहां गए।  पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि 2022 में वह छोटी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के अलावा धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे और सरकार भी बनाएंगे।
विज्ञापन


किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा के राज में किसानों का शोषण हो रहा है। मोदी और योगी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही हैं। स्वागत करने वालों में प्रसपा महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, हरि कुशवाहा, सुनील बाजपेई, ज्ञानेंद्र यादव, किसलय, रिजवान, अभिषेक, राजू खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें