कन्नौज जिले में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। ठठिया थानाक्षेत्र में एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर सुर्सी-ठठिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दोस्त घायल हो गया।
हादसे में पुलिस लाइन रोड निवासी अभिषेक (22) अपने दोस्त विशाल (20) और सुदीप (20) के साथ अरौल के मकनपुर गया था। रात करीब 11 बजे वहां से लौट रहे थे तभी हादसा हुआ। घटना में अभिषेक और विशाल की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।