फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई थी किशोरी, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के एक गांव से चारा लेने गई किशोरी को खेत में लगे सबमर्सिबल पंप के कमरे में बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी परिजनों के साथ गुरुवार को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। यहां सबमर्सिबल पंप चलाने वाले युवक ने अपने पास बुलाया। कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें