फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम ने पिकअप में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, आठ घायल

Mon, 15 Jul 2024 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जाते समय डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप सवार बुआ-भतीजे की मौत हो गई और आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां चार की हालत नाजुक होने से कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे का है। 
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी राजन पुत्र स्व. दीनानाथ, अपनी पत्नी रज्जू देवी बेटा दीपक, दीपू, भाई मुकेश, इनकी पत्नी रमांती, उनके बेटे अंश, यश, मां कौशल्या देवी व ममेरा भाई मुन्नू पुत्र धुरंधर सिंह के साथ बिहार जा रहे थे। बिहार में राजन के पिता की मौत आठ दिन पूर्व हो गई थी। इससे वहां पर तहरवीं संस्कार करना था। पिकअप में घरेलू सामान लादकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। पिकअप को ममेरा भाई मुन्नू चल रहा था। पिकअप राजन के खुद की है। रविवार शाम को दिल्ली से चले थे।
Trending Videos

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थाना के गांव सलेमपुर के सामने 149 किलोमीटर प्वाइंट पर पहुंचते ही एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन पर पंजाब के जिला समरेठहा के धुरी गांव निवासी रमनदीप पुत्र बलबीर सिंह लखनऊ से डीसीएम लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। डीसीएम चालक रमनदीप को झपकी लगने से अनियंत्रित होकर डीसीएम ने मध्य डिवाइडर व उसमें लगी जाली को तोड़ते हुए पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे पिकअप सवार मुन्नू व इनकी बुआ कौशल्या देवी की मौत हो गई। अन्य आठ लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

घायलों में मुकेश (38) पुत्र दीना नाथ, बेटे अंश (13), यश (14), दीपू (7) पुत्र राजन सभी निवासी गढ़ बिशनपूरा थाना जामो बाजार जनपद सिवान बिहार को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भर्ती कराया गया। वहां से सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रज्जो, रमांती, राजन व दीपक की हालत नाजुक होने से कानपुर एलएलआर हास्पिटल रेफर कर दिया गया है। बुआ-भतीजे के शव मेडिकल कॉलेज की पोस्टमार्टम हाउस में रख दिए गए हैं। घटना को लेकर तिर्वा एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार अतुल हर्ष राजस्व टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. शादाब हुसैन ने बताया कि गंभीर चार लोगों के अंदरुनी चोट हैं। इस कारण रेफर कर दिया गया है। उधर क्षतिग्रस्त पिकअप व डीसीएम को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें