फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Mon, 21 Feb 2022 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जालौन-औरैया हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जालौन कोतवाली कुवारपुरा निवासी चतुर्भुज (78) व बलवंत (55) पुत्र कढ़ोरे किसी काम से बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


रास्ते में जालौन-औरैया हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई उछलकर दूर गिरे। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें