हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन मार्ग पर समुदा गांव के पास मंगलवार देर शाम आगे जा रही बाइक में पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में पीछे बैठी सास की सड़क पर गिरकर मौत हो गई।
जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर रंजिश के चलते टक्कर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम के हरीपुरवा निवासी चंदा उर्फ चमेली (50) के पति धनीराम बीते दिनों हुई मारपीट में घायल हो गए थे।
मंगलवार शाम चंदा पति की दवा लेने दामाद रामबरन के साथ बाइक से शहर आ रही थी। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन मार्ग पर समुदा गांव के पास पीछे से आई दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई।