पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ग्राम इटौली के निकट कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार मामा की मौत हो गई जबकि भांजे सहित तीन लोग घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी नीरज पाल (25) पुत्र स्व. लाल बिहारी ने शनिवार रात घर पर दावत रखी थी। दावत खत्म होने के बाद नीरज पाल अपने भांजे अभय पाल (20) पुत्र विष्णु दयाल, दोस्त सतीश पाल (25) पुत्र बाबू और अजीत वर्मा (23) पुत्र बेचेलाल निवासी चांद बेहटा कोतवाली शहर के साथ कार से हलवाई को छोड़ने उसके गांव परेसनी गया था।