फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Fri, 12 Oct 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हमीरपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हमीरपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह घटना हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में मौदहा कस्बे के फत्तेपुर निवासी मां सरोज तिवारी (40) व पुत्र अभिषेक (14) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक भांजा उपेंद्र (22) निवासी सिसोलर थानाक्षेत्र परहेटा गांव गंभीर रूप से घायल है।

घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें