फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टायर फटने से बेकाबू कार खड़े ट्रक में जा घुसी, दो की मौत, दो घायल

Mon, 29 Jun 2020 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फतेहपुर जिले के थरियांव थानाक्षेत्र हाईवे पर बिलंदा के पास टायर फटने से अनियंत्रित कार सोमवार सुबह खड़े टक्कर से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक को कानपुर रेफर किया गया है। चौथे की हालत ठीक है। यह लोग बिहार प्रांत वैशाली जिला राजापाकर बंगारा चौक के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


कार सवार मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह लोग गुरूग्राम में टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। लॉकडाउन में घर लौट गए थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह लोग कार से गुरूग्राम जा रहे थे। बिलिन्दा के पास सोमवार भोर अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसे में रिश्ते में भाई शमशेर (38), शहीद आलम उर्फ मुन्ना (40) और बड़ा भाई सद्दाम गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में शमशेर और शहीद आलम उर्फ मुन्ना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घटना में सद्दाम की हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया है। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें