यूपी के फतेहपुर जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हसवा कस्बे का रहने वाला युवक टेंट लगाने का काम करता था। टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन के तार में लोहे का पाइप छू जाने से हादसा हुआ।
युवक एक हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। दो साल जेल में था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।