फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियों में पसरा मातम: दर्दनाक हादसे में चार बरातियों की मौत, गमगीन माहौल में हुई दुल्हन की विदाई

Wed, 20 Apr 2022 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच शादी की रस्में निभाई गईं और दुल्हन को उसकी ससुराल के लिए विदा कर दिया गया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में मंगलवार की रात बरातियों से भरी बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद एक ओर चार शवों की अंतिम यात्रा निकली। तो वहीं, दूसरी ओर गमगीन माहौल में सुबह आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई।

विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुरबसई मोड़ पर मंगलवार रात कौशांबी जिले के बरातियों की बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें चार बरातियों की मौत हो गई थी। उन सभी के शवों का सुबह से ही पोस्टमार्टम कराने की प्रशासन ने कार्रवाई की। हादसे में कौशांबी के दारानगर निवासी शिवराम (65), सौरेई के सुमित (18) समेत चार की मौत हुई थी। इनमें दो लोगों की रात को पहचान नहीं हुई थी।
कौशांबी से कमालपुर गांव से आए परिजनों ने रामपाल (62), श्यामलाल (65) के रूप में शवों की सुबह पहचान की गई। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम यात्रा के लिए परिजन शवों को लेकर कौशांबी रवाना हुए। उधर, गमगीन माहौल में खागा कोतवाली टेनी गांव से रोशनी की विदाई हुई। कमालपुर गांव से शशिप्रकाश की बरात टेनी गांव आई थी। उसमें ही बराती शामिल होने आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें