यूपी के फतेहपुर जिले में गुरुवार को होली पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पिचकारी बनवाकर साइकिल से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे से परिवार में होली की खुशियां गम में बदल गईं।
यह घटना खागा के पूर्वी बाईपास स्थित साई मंदिर के सामने की है। यहां हिमांशु (15) पुत्र किसान चन्द्रभान उर्फ बुदानी खागा से पिचकारी बनवाकर साइकिल से अपने गांव अकोढ़िया लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। साथ ही हाईवे जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।