फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों के त्योहार में 'काल ने दी दस्तक', मां-बेटे की मौत ने सबको रुला दिया

Thu, 21 Mar 2019 07:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गुरुवार को फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में कालीमिट्टी के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां व एक साल के बेटे की मौत हो गयी। हादसे में पति व बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


हरदोई मल्लावां गंगापुरवा निवासी बाबू (30) पुत्र विद्याराम राजगीर का काम करता था। वह पत्नी सुनीता, बेटी बिट्टो (2), एक साल के बेटे के साथ उन्नाव के कल्याणी मोहल्ला में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार सुबह वह मोहल्ले में रहने वाले मित्र दुर्गेश उर्फ पुन्नू (30) पुत्र राजेन्द्र निवासी खजुरिया बाग, कल्याणी के साथ सफीपुर ससुराल जा रहा था। साथ में पत्नी व बच्चे भी थे। सफीपुर ससुराल होकर वह अपने घर जाने लगा। तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सामने उन्नाव से कन्नौज जा रहे कबाड़ लादकर कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे सुनीता व एक वर्षीय बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही कन्टेनर चालक विपिन यादव पुत्र रवींद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद को  लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा ने काफी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से बचाते हुए गिरफ्तार कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सफीपुर गौरव त्रिपाठी व माखी थाना प्रभारी श्याम कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें