फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बेटी के लिए वर देखकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत

Tue, 24 Nov 2020 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में बेटी के लिए वर देखकर बाइक से वापस जा रहे पिता की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर जिले के थाना कांठ के गांव गुर्रा भमोरी निवासी देवकीनंदन (50) पुत्र दाताराम खेती करते थे।
विज्ञापन


वह अपनी बेटी के लिए वर देखने कमालगंज के गांव पिथूपुर मेहंदिया निवासी बहनोई जगतदेव के यहां आए थे। सोमवार दोपहर में वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव इमलिया के पास उनकी बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बहनोई जगतदेव सिंह ने बताया कि उनके बेटे मनोज, सरोज, शिवम व बेटी रूबी और रुचि हैं। मृतक की पत्नी सोमवती रो-रो कर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें