फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में सड़क हादसा: डंपर से भिड़ी बस, सात यात्री घायल, जयपुर से पटना जा रहे थे करीब 80 यात्री

Sun, 08 May 2022 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के भाऊपुरा के पास शुक्रवार रात जयपुर से पटना जा रही बस डंपर से टकरा गई। हादसे में सात बस यात्री घायल हो गए है। उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में भेजा गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया हादसे में प्रवीण यादव (30) पुत्र प्रवेंद्र यादव निवासी मुरैना थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज, मोहम्मद रहीस (30) पुत्र सफातुल्ला निवासी सरिया थाना इटवा जिला सिद्धार्थनगर, मुन्नी देवी (28) पत्नी विमल महतो निवासी बरौनी, विमल महतो (35 ) पुत्र सोमर महतो निवासी बरौनी, गौरीशाह (40) पुत्र जीतूशाह निवासी हीरापट्टी थाना ढाका जनपद मोतीहारी, शाहिद रजा (22) पुत्र फिरोज अहमद निवासी नंदपुर जनपद छपरा और अरमान अली (30 ) पुत्र फरीदुद्दीन निवासी कटरा थाना साजिदपुर जनपद छपरा घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल और अन्य सवारियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए भेज दिया गया। बस में करीब 70 यात्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें