फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Wed, 13 Apr 2022 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट बस चालक और उसके साथी बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट बस चालक और उसके साथी बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा और दूसरे की रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत हुई। चालक कार समेत फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बबेरू कस्बे के गिरधर हाता के राममिलन विश्वकर्मा (27) मंगलवार शाम अपने पड़ोसी निहाल वाजपेयी (33) के साथ बाइक पर अनवान गांव जा रहे थे। वहां उन्हें एक बरहौं संस्कार में शामिल होना था। अनवान के नजदीक सामने से आ रही कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बबेरू पहुंचाया। इस बीच घर के लोग भी आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राममिलन को जिला अस्पताल में लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल निहाल वाजपेयी को परिजन फतेहपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। राममिलन के बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी। रिश्ते की बातचीत चल रही थी। राममिलन स्कूल की बस चलाता था। जबकि निहाल बाइक मैकेनिक था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पत्नी और एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें