यूपी के बांदा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी अन्ना मवेशी को बचाने में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिपाही लालू राम यादव की मौत हो गई। जबकि एआरटीओ प्रवर्तन उदयराम सहित चालक श्रीप्रकाश शुक्ला, सिपाही शिव प्रकाश कुशवाहा एवं एचजी रामानंद शुक्ला घायल हो गए।
यह घटना गिरवा थाना अंतर्गत दरगाही पुरवा की है। एआरटीओ को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। चालक सहित दो सिपाहियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।