बेड पर रखी लाइसेंसी बंदूक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने कांग्रेस नेत्री समेत 11 लोगो के शस्त्र लाइसेंस रद कर दिए हैं। पिछले सप्ताह आईजी ने जिले के एसएसपी से शस्त्र लाइसेंस धारकों की जानकारी मांगी थी। इसमे आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद शस्त्र लाइसेंस लेने वालों की छानबीन कराई गई थी।
एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर आईजी मोहित अग्रवाल ने कांग्रेस नेत्री हंसमुखी शंखवार निवासी कटरा फतेह महमूद खा थाना सदर कोतवाली का शस्त्र लाइसेंस रद कर दिया है। हंसमुखी पर धारा 147,148,149, 323 औऱ 307 में मुकदमा दर्ज है। वह पिछले लोकसभा चुनाव में इटावा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी।
जसवंतनगर के परसोआ गांव निवासी बदमाश रामवीर का लाइसेंस भी रद कर दिया गया है। इसके अलावा बसरेहर थाना छेत्र के मालपुरा निवासी दुवेश, ऊसराहार के दिबियापुर निवासी सन्देश, बसरेहर के नगला दरियाव निवासी सुभाषचंद्र, सिविल लाइन थाना छेत्र जे कटेखेड़ा निवासी बृजराज, ऊसराहार के किसनपुरा निवासी रामस्वरूप व सैफई निवासी शिवराम के लाइसेंस भी रद कर दिए गए है।शिवराम के पास दो शस्त्र थे।