पंचायत चुनाव में वोट करने लखनऊ से कानपुर बाइक से आ रहे हरिओम पांडेय उर्फ गोलू (22) निवासी कुकरादेव बिठूर को मियागंज चौराहा उन्नाव में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
पिता कृष्णकान्त शुक्ला ने बताया कि हरिओम लखनऊ में अपने मामा पप्पू के शोरूम की देखरेख करता था। वही घर का सारा खर्च चलाता था। बुधवार देर शाम को पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए बाइक से लखनऊ से निकला था।
मियागंज उन्नाव में हादसा होने की जानकारी मिली। जानकारी होने पर छोटी बहन पूर्णिमा और मां रीता बेसुध हो गईं। हरिओम की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गुरुवार सुबह हरिओम का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया।