केपीएल की ट्रॉफी के साथ विधायक सुरेंद्र मैथानी, केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, टीम मालिक तिलक राज
- फोटो : संवाद
कानपुर। केपीएल का रोमांच अब शहरवासियों पर छाने लगा है। गुरुवार को आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स ने केपीएल की ट्रॉफी को अपने विधानसभा क्षेत्र में घुमाया। तिलकनगर स्थित मुख्यालय में केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, विधायक सुरेंद्र मैथानी, टीम मालिक तिलक राज शर्मा, एसीपी आशुतोष यादव, आलोक गुप्ता, प्रज्ञा, धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी कोहली, गौरव कनौडिया, अमित जैन, अनूप जैन, सुरेश गुप्ता के साथ टीम मैनेजर व कोच ने ट्रॉफी उठाकर इसकी शुरुआत की।
इस दौरान टीम के मालिक ने जल्द ही खेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। टीम में प्रशांत अवस्थी को कप्तान व सागर शर्मा को उपकप्तान घोषित किया। मुख्य कोच अरविंद सोलंकी, सहायक कोच भवानी सिंह, टीम मैनेजर गोपाल सिंह को बनाया गया।
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ सड़कों पर ट्रॉफी का रोड शो निकाला गया, जिसका जगह-जगह पर क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया। ट्रॉफी कंपनी बाग, अटल घाट, लोट्स लॉन, साईं मंदिर होते हुए गंगा बैराज स्थित बोट क्लब तक गई। यहां लोगों ने ट्रॉफी के साथ सेल्फी ली। (संवाद)