फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के तेवर नरम पड़े, एमपी की बारिश से केन नदी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कई दिनों के बाद रविवार को मानसून के तेवर कुछ नरम पड़े। लगातार हो रही बारिश से अस्त-व्यस्त हो चुके जनजीवन ने कुछ राहत महसूस की। रात में हुई बारिश से कई मकान गिरने और मवेशियों के मरने तथा गृहस्वामी के परिजनों के घायल होने की खबरें हैं। उधर, मध्य प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने से केन नदी के जल स्तर में वृद्धि जारी है। रविवार को शाम यह 101.25 मीटर का पैमाना पार कर गई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। अभी इसके और बढने का पूर्वानुमान है। खतरे के निशान से अभी यह लगभग सवा तीन मीटर नीचे है। उधर, चिल्ला में यमुना नदी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे बह रही है। इसका पैमाना रविवार को शाम 96 मीटर पर था।
विज्ञापन

बिसंडा क्षेत्र के सया गांव में बीती रात बारिश और गाज से विजय पाल पुत्र भरोसा पाल का घर धराशाई हो गया। परिवार बाल-बाल बच गया। दीवार गिरने की घटनाओं में शहर के बंगालीपुरा निवासी गोपाल (40) पुत्र कमतू, कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव में जुगुल किशोर (60) व उसकी पत्नी रामकुमारी (55) और गुमानगंज (नरैनी) में कौशिल्या (30) पत्नी मुन्नीलाल घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें