कानपुर। स्वस्थ कानपुर विकसित कानपुर अभियान के तहत हेल्थ टॉक और हेल्थ कैंप का आयोजन स्वरूपनगर में किया गया। इसका शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को एक कॉमन प्लेटफार्म पर आकर कार्य करने की जरूरत है तभी हम स्वस्थ कानपुर की परिकल्पना कर सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि आने वाला समय आयुर्वेद को मुख्य थैरेपी के रूप में स्थापित करेगा। इस मौके पर कानपुर हेल्थ कमेटी संस्थापक डॉ. सिधांशु राय, कानपुर हेल्थ कमेटी के समन्वयक डॉ. शरद बाजपेई, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, पूर्व चिकित्सा महानिदेशक डॉ. वीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजतिलक, डॉ. अमरनाथ, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. हेमंत मोहन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो