फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रणजी मुकाबले के लिए रिंकू सिंह ने खोले हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के मुकाबलों की तैयारी में उत्तर प्रदेश की टीम ने शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। 11 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर विशेष जोर दिया। रिंकू सिंह ने भी हाथ खोले।
विज्ञापन


अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने रनिंग और वार्मअप से की। इसके बाद रिंकू सिंह, करन शर्मा, आर्यन जुयाल, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग और अभिषेक गोस्वामी ने नेट्स पर करीब आधे-आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए शॉट्स का अभ्यास किया और कई गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। वहीं शिवम मावी, प्रशांतवीर, आकिब खान, कुणाल त्यागी, विजय कुमार और शिवम शर्मा ने गेंदबाजी में पसीना बहाया। तेज गेंदबाजों ने रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया, जबकि स्पिनरों ने भी अपनी गेंदों से बल्लेबाजों की परीक्षा ली। बिहार के खिलाफ मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम के खिलाड़ी अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें