फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: छात्रा रिंकी डीएम और अंशिका बनीं एक दिन की एडीएम, कलक्ट्रेट में सुनी फरियादियों की शिकायत

Tue, 26 Jan 2021 03:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
रिंकी डीएम और अंशिका बनीं एक दिन की एडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में 26 जनवरी के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत कक्षा 11 की छात्राओं रिंकी और अंशिका को एक दिन का डीएम और एडीएम बनाकर उन्हें अधिकारियों की कुर्सी पर बैठाया गया। इससे पहले दोनों छात्राओं ने अधिकारियों से ही उनके कार्य करने के तौर तरीके भी समझे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों की समस्या भी सुनी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। बता दें कि रिंकी उरई के एसआर इंटर कॉलेज और आकांक्षा कोंच के सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज की छात्रा है। दोनों ही आगे चलकर आईएएस बनना चाहती हैं। इस मौके पर डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर, अपर जिला अधिकारी प्रमिल कुमार, डीआईओएस भगवत पटेल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें