मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार लेते फ्यूजन फिट टीम के खिलाडी
- फोटो : संवाद
कानपुर। फार्मा कप क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में रिधान इलेवन ने आरकम इलेवन को चार रन से हरा दिया। रोवर्स मैदान पर खेले गए मैच में रिधान इलेवन ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 89 रन बनाए।
टीम के कृष्णा कुमार ने 30 और हिमांशु ने 17 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में आबिद, अनमोल और मो. तल्हा ने दो-दो को विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आरकम इलेवन की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर 85 रन ही बना सकी।
टीम के काशिफ आज्मी ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सैयद ने तीन, आरके बाजपेई ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सैयद को चुना गया।