फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में गड़बड़ी पर सीएम से होगी शिकायत-विधायक

विज्ञापन
झींझक क्रय केंद्र पर प्रभारी को चेतावनी देतीं विधायक निर्मला संखवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। बुधवार दोपहर झींझक मंडी समिति के आरएफसी धान खरीद केंद्र का रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने निरीक्षण किया। वहां मौजूद किसानों ने तौल में देरी होने की बात कही। उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि धान खरीद केंद्र पर नंबर के हिसाब से किसानों के धान की तौल कराई जाए। साथ ही समय से भुगतान भी किया जाए। किसानों को किसी भी हाल में समस्या नहीं होनी चाहिए। कहा कि यदि गड़बड़ी की शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई के लिए सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। विधायक ने खरीद केंद्र प्रभारी मृदुला सिंह से किसानों का धान की तौल नियम से कराने की हिदायत दी। इस दौरान व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल पाल, दिनेश सेंगर, लाला सिंह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें