पहले राउंड से ही तय हो चुकी थी जीत
उस समय भी प्रमिला पांडेय की तरह सरला सिंह को भी पार्टी ने दूसरी बार प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे हार गईं थीं। बता दें कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय की जीत लगभग पहले चरण से ही तय हो चुकी थी। दूसरी बार यह लग रहा था कि प्रमिला को इस बार पार्टी टिकट नहीं देगी।
पार्टी एक बार फिर दिखाया था भरोसा
लेकिन नामांकन के आखिरी दिन से एक दिन पहले शाम को पार्टी ने फिर से उन्हीं पर भरोसा जताया। वह सुबह से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की बंदना बाजपेई से आगे चल रही हैं। पिछली बार उन्हें 396725 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 291591 वोट मिला था।
इस तरह बढ़ा भाजपा की जीत का अंतर....
- 2023 में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला ने सपा प्रत्याशी वंदना बाजपेई को 177846 वोट से हराया : कुल 4,40,353 वोट मिले।
- 2017 में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला ने कांग्रेस प्रत्याशी बंदना मिश्रा को 105134 वोट से हराया : कुल 396725 वोट मिले।
- 2012 में भाजपा प्रत्याशी जगतवीर सिंह द्रोण ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन गुप्ता को 53323 वोट से हराया : कुल 293634 वोट मिले।
- 2006 में भाजपा प्रत्याशी रवींद्र पाटनी ने कांग्रेस प्रत्याशी ब्रदी नारायण तिवारी को 47490 वोट से हराया: कुल 260148