फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कानपुर-झांसी हाईवे पर गड्ढे में पलटी कार, युवक की मौत और तीन साथी घायल, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल नवनीत, शुभम व शिखर को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अनूप सचान ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के कानपुर-झांसी हाईवे पर बाईपास पटेल चौक के पास अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड्ड में पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, परिजन तीनों को कानपुर नगर के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुखरायां नगरपालिका के विवेकानंदनगर निवासी अशोक सचान शिक्षक हैं।
उनका बेटा वैभव सचान (32) बनारस स्थित एक बैंक में पीओ के पद पर तैनात था। नगरपालिका में मतदान करने के लिए वह 11 मई को घर आया था। 12 मई की रात मोहल्ले के साथियों नवनीत सचान, शुभम सचान, शिखर के साथ होटल में खाना खाने के लिए कार से एक ढाबे पर गया था।

विज्ञापन

लौटते समय कार अचानक अनियंत्रित होकर पटेल चौक के पास सड़क किनारे खड्ड में चली गई। हादसे में वैभव सचान के सिर में अधिक चोट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल नवनीत, शुभम व शिखर को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अनूप सचान ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजन सभी को इलाज के लिए कानपुर नगर के निजी अस्पताल ले गए। कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, वैभव की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी श्रुति सचान, मां अनीता, बहन नीतिका समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। वैभव के एक छह माह की पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें