फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन और वितरण की जारी हुई संशोधित समय-सारिणी

Fri, 09 Oct 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन होने वाले आवेदनों व वितरण की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। इसमें धनराशि को खातों में भेजे जाने की तिथि अब 31 जनवरी तक कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए संचालित पूर्व दशम (कक्षा 9-10) व दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजनाओं के अंतर्गत संशोधित द्वितीय समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों और छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन से लेकर सत्यापन तक की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा के बाद लंबित आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि विद्यालयों से नवीन संस्थाओं को मास्टर डाटाबेस में शामिल कराने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित है। जबकि डीआईओएस से विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों और प्रोफाइल का सत्यापन 11 अक्तूबर तक होगा।
इसके अलावा पंजीकृत निजी शिक्षण संस्थानों की मार्किंग 13 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। वहीं नवीनीकरण श्रेणी के छात्रों के आवेदन व हार्डकॉपी 15 अक्तूबर, बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण व सत्यापन 20 अक्तूबर व डीआईओएस से सत्यापन का कार्य 23 अक्तूबर तक पूरा किया जाएगा। एनआईसी की तरफ से डाटा 26 अक्तूबर तक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे 28 अक्तूबर तक जनपदीय समिति से लॉक किया जाएगा। मांग सृजन के बाद 30 सितंबर से 04 नवंबर तक छात्रवृत्ति की राशि छात्रों के खातों में भेजी जाएगी।
इसके अलावा नवीन छात्रों के पंजीकरण व आवेदन 17 अक्तूबर तक, फाइनल प्रिंट निकालने की तिथि 19 अक्तूबर व हार्डकॉपी 22 अक्तूबर तक जमा होगी। विद्यालयों की तरफ से 26 अक्तूबर तक आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे और डीआईओएस वास्तविक छात्रों का सत्यापन पांच नवंबर तक करेंगे। इस दौरान संदेहास्पद डाटा का प्रदर्शन 16 से 20 नवंबर के बीच किया जाएगा और इसका निस्तारण 14 दिसंबर तक होगा। वहीं, जनपदीय समिति 15 जनवरी 2027 तक शुद्ध डाटा लॉक करेगी और इसके बाद 25 से 31 जनवरी तक छात्रवृत्ति राशि को खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें