उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के दृष्टिगत यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य हैं, इसमें शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकों को ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाकर कृषि कार्य किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाए, जिसमें बड़े तालाबों का जीर्णोद्धार प्राथमिकता के साथ हो। इस दौरान सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, डीएफओ यूसी राय ,पीडी साधना दीक्षित, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई हरिओम मिश्रा, समस्त बीडीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।