गांव के कच्चे मकान में बना चूल्हा
- फोटो : amar ujala
इससे पहले बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव को चारों ओर से घेर लिया था। करीब 17 गाड़ियों में सवार 70 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दबिश देकर कई स्थानों की तलाशी ली थी। इस कार्रवाई में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 17 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कई युवक संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हुए थे। ये युवक पहले दक्षिण भारत के राज्यों, खासकर तमिलनाडु की एक मिल में काम करते थे, जहां उन्होंने साइबर ठगी के तरीके सीखे। इसके बाद गांव लौटकर इन्होंने खेतों में अड्डा बनाकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।