रिटायर्ड अमीन ने बहू और पोते को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के चौडगरा में मौरंग का ढेर दरवाजे पर डालने के मामूली विवाद में रविवार रात रिटायर्ड अमीन ने भतीजे की पत्नी, पौत्र व पड़ोस की एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने अमीन की जमकर पिटाई की। घायलों को पीएचसी गोपालगंज से कानपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्त में लिया है। देर रात पीड़ित पक्ष के घर के पास से पुलिस ने राइफल बरामद की। पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान भीड़ ने राइफल छीनकर जल्दबाजी में पीड़ित पक्ष के घर में फेंकी होगी।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी श्रीनारायण पांडेय (70) सेवानिवृत्त अमीन हैं। उनके घर के सामने सगे भतीजे विजय पांडेय का परिवार रहता है। परिवारों के बीच पुरानी खुन्नस है। रविवार शाम विजय पांडेय ने घर बनवाने के लिए एक ट्राली मौरंग मंगवाई थी।