फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत, आक्रोशित भीड़ ने की ट्रक जलाने की कोशिश

Sun, 11 Aug 2019 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा ट्रक जिसे जलाने जा रहे थे कावड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर दुर्गागंज के निकट रविवार दोपहर बाइक सवार कांवरियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवरियों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को अन्य कांवरियों ने पकड़ लिया। नाराज कांवरियों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें बामुश्किल समझाया। चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई निवासी पवन (28) पुत्र अमर सिंह, शिवकुमार (35) पुत्र परमेश्वर, अमित (30) पुत्र राजकिशोर और उसकी पुत्री गुनगुन (8) गांव के अन्य कांवरियों के साथ रविवार को कांवर लेने बिलग्राम के राजघाट जा रहे थे।
विज्ञापन

चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक अमित चला रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ग्राम दुर्गागंज के निकट दोपहर साढ़े बारह बजे पीछे से आए कागज लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे।

घटना में पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार, अमित और उसकी पुत्री गुनगुन घायल हो गए। यात्रा में शामिल कुछ कांवरियों ने अपने वाहनों से शिवकुमार, अमित और गुनगुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया। यहां शिवकुमार की हालत गंभीर बता उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बिलग्राम के निकट कांवरियों ने पकड़ लिया। ट्रक चालक को उतारकर पीटा और ट्रक पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश भी की। लेकिन तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई तो चालक को उसके हवाले कर दिया। बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक नूर मजस्सम निवासी प्रयागराज को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें